(India)
अब केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नए फार्मूले के तहत हर महीने गैस की कीमतों में को तय करने की मंजूरी दे दी है | इस फैसले के तहत सीएनजी और पीएनजी के दाम कम हो सकते हैं | आपको बता दें कि अब गैस की कीमतों को अंतरराष्ट्रीय हब गैस की जगह, क्रूड के इंडियन बास्केट से जोड़ दिया है | अब गैस की कीमत, भारतीय क्रूड बास्केट के अंतरराष्ट्रीय दाम की 10% होगी | इस फार्मूले से होगा यह की गैस प्रड्यूसर को बाजार के उतार-चढ़ाव से नुकसान कम होगा, पावर सेक्टर को सस्ती गैस मिलेगी ,साथ ही घरेलू गैस प्रोडक्शन को भी बढ़ावा मिलेगा | महंगाई के दौर में सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला आम जनता के लिए राहत भरी खबर कही जा सकती है |
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।