अतीक को लेकर साबरमती जेल से प्रयागराज रवाना हुई UP पुलिस : माफिया बोला- ये मुझे मारना चाहते है
(India) उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने वाले नामजद माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज पुलिस साबरमती जेल से लेकर रवाना हो गई है। इस दौरान अतीक अहमद ने कहा कि मुझे जान से मारने की साजिश की जा रही है। ये मुझे मारना चाहते है | उसे 16 दिन में दूसरी बार सड़क मार्ग से लाया जा रहा है। प्रयागराज लाने के दौरान अतीक वैन में करीब 1300 किलोमीटर का रास्ता तय करेगा। सफर 22 से 24 घंटे का है। पुलिस अतीक को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए उसकी रिमांड मांगेगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।