डॉ. भीमराव आंबेडकर की 132 वीं जयंती आज : आंबेडकर जयंती पर संसद में कार्यक्रम का आयोजन, राष्ट्रपति, पीएम ने दी श्रद्धांजलि
(India) देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की आज 132वीं जयंती है। हर साल 14 अप्रैल को उनका जन्मदिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर पूरा देश आज बाबा साहेब को याद कर रहा है। इस खास मौके पर कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। इस मौके पर संसद परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।