कर्नाटक में पूर्व CM जगदीश शेट्टार ने भाजपा को  दिया बड़ा झटका : कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार
(India) भाजपा छोड़कर कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्टार सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। जगदीश शेट्टार ने रविवार को ही भाजपा से इस्तीफा दिया था। सुबह वे बेंगलुरु में कांग्रेस ऑफिस पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। शेट्टार ने भाजपा से इस्तीफा देते हुए कहा था कि उन्होंने भारी मन से पार्टी से इस्तीफा दिया है। शेट्टार ने कहा कि 'पार्टी का वरिष्ठ नेता होने के नाते मुझे लगा कि मुझे टिकट मिलेगा लेकिन जब मुझे पता चला कि मुझे टिकट नहीं मिल रहा है तो मैं हैरान रह गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।