(India)
US इंडो पैसिफिक कमांडर आर्म्ड सर्विस कमेटी के सदस्यों के हिंद प्रशांत की सुरक्षा सवालों के जवाब दिए थे। इस दौरान भारतीय मूल के सांसद रो खन्ना ने एडमिरल से सवाल किया था। US कमांडर ने कहा कि हम भारत के साथ अपनी साझेदारी की अहमियत समझते हैं और समय के साथ बहुत कुछ किया जा रहा है। हम एक जैसी सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हम साथ में काम करने की इच्छा भी रखते हैं चूंकि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं। भारत और अमेरिका की सुरक्षा चुनौतियां एक जैसी हैं और दोनों देशों को चीन से खतरा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की जो बाइडन सरकार ना सिर्फ भारत की रक्षा क्षेत्र में सहयोग कर रही है बल्कि भारत में उसके खुद के उद्योग क्षेत्र को भी विकसित करने में मदद कर रही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।