बाड़मेर : रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला भ्रूण, भ्रूण फेंकने वाले की तलाश में जुटी पुलिस
(India) राजस्थान के बाड़मेर शहर में रेलवे ट्रैक के पास झाडिय़ों में प्लास्टिक बैग में भ्रूण मिला। भ्रूण मिलने की घटना के बाद पूरे इलाके में खबर फैल गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. बाड़मेर शहर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रेलवे ट्रैक के पास झाडिय़ों में प्लास्टिक की थैली में भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना कर भ्रूण को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया. CCTV कैमरे को देखकर पुलिस भ्रूण फेकने वाले की जाँच कर रही है |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।