पेंशन के लिए तपती हुई धूप में कई किलोमीटर चलीं बुजुर्ग महिला,टूटी कुर्सी का सहारा ले कर पहुंची SBI बैंक...l
(India) भारत के ओडिशा राज्य के नबरंगपुर जिले में एक 70 वर्षीय महिला अपनी वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए संघर्ष करते दिखी। उन्हें अपनी सरकार द्वारा प्रदत्त पेंशन लेने के लिए एक टूटी कुर्सी के साथ सड़क पर नंगे पैर और तपती हुई धूप में चलती हुई दिखाई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जिले के झरीगन ब्लॉक के बनुआगुड़ा गांव की इस पीड़िता बुजुर्ग महिला की पहचान सूर्या हरिजन के रूप में की गई है। पहले सरकार नगद राशि में वृद्धावस्था पेंशन देती थी,परन्तु गड़बड़ी भ्रष्टाचार को रोकने के लिए ऑनलाइन वृद्धावस्था पेंशन वितरण प्रक्रिया अपनाई ,तब भी काफी पेशानदारियों को इस सुविधा का सही से लाभ नहीं मिल रहा है l

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।