(India)
बचत करने की आदत जितनी अच्छी है, उतनी ही जरूरी ये है कि उस पैसे का अच्छी तरह से निवेश करें। यदि आप निवेश करते हैं तो आपकी पूंजी साल-दर-साल बढ़ती है | लेकिन घर में रखे पैसे की वैल्यू कम होती जाती है, अपने लाख रुपए की वैल्यू बनाए रखने के लिए आपको ऐसी जगह निवेश करने की जरूरत रहेगी। जहां आपको कम से कम सालाना 6% का रिटर्न मिले। जब आपको अपने निवेश पर महंगाई दर की तुलना में कम रिटर्न मिलता है तो इसे ही निगेटिव रिटर्न कहा जाता है। मान लीजिए आपने किसी बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराई है, जिस पर आपको 5% का सालाना रिटर्न मिल रहा है, लेकिन रिटेल महंगाई दर 6% के करीब है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।