NCPCR ने बॉर्नविटा बनाने वाली कंपनी को भेजा नोटिस , कहा ज़्यादा मात्रा में चीनी पंहुचा रहा बच्चो की सेहत को नुक्सान
(NewDelhi, NewDelhi) बॉर्नविटा बनाने वाली कंपनी मोंडेलेज इंटरनेशनल इंडिया लिमिटेड को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने नोटिस भेजा है जिसमे साफ़ तौर पर बच्चो की सेहत से जुड़े सवालो के साथ उत्पाद के सभी भ्रामक विज्ञापनों, पैकेजिंग और लेबल की समीक्षा करे और उन्हें वापस लेने की बात कही है | बता दें कि बॉर्नविटा अमेरिकी कंपनी कैडबरी का प्रोडक्ट है। भारत में इसे मोंडेलेज इंटरनेशनल इंडिया लिमिटेड बनाती है।NCPCR के मुताबिक , इस प्रोडक्ट में काफी मात्रा में चीनी (प्रति 100 ग्राम में 37.4 ग्राम) होने की शिकायत के साथ कई ऐसे इंग्रीडिएंट्स है जो बच्चो के सेहत के साथ जिसके विकास में भी रूकावट पैदा करते है |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।