(NewDelhi, NewDelhi)
मेटा के शेयर में आई तेजी से मार्क जुकरबर्ग ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं।इस बढ़ोतरी के साथ जुकरबर्ग की टोटल नेटवर्थ 77.1 बिलियन डॉलर यानी करीब 6.30 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 87.3 बिलियन डॉलर यानी करीब 7.13 लाख करोड़ रुपए हो गई है।बुधवार को घोषित किए रिजल्ट में मेटा ने बताया था कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक्टिव यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी के कारण कंपनी को ज्यादा ऐड मिले। इससे मेटा का इस क्वार्टर में रेवेन्यू 28.6 बिलियन डॉलर हो गया। ये पिछले साल की तुलना में 3% ज्यादा है। मेटा ने ये भी बताया कि रील्स के कारण इंस्टाग्राम पर लोगों का टाइम स्पैंट 24% बढ़ गया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।