(India)
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने टेरर फंडिंग के मामले में मंगलवार (2 मई) को तड़के कश्मीर घाटी में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे और पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया. अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर, अवंतीपुरा, पुलवामा, कुलगाम और अनंतनाग में तकरीबन 12 स्थानों पर छापे मारे गए. उन्होंने बताया कि एनआईए ने श्रीनगर के सोजेथ इलाके से पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान इशाक अहमद भट के रूप की गयी है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।