एयरलाइन गोफर्स्ट हो सकता है दिवालिया , तेल कंपनियों के बकाए का भुगतान बना क़र्ज़ का कारण
(NewDelhi, NewDelhi) गो फर्स्ट कैश एंड कैरी मोड पर अपनी फ्लाइट ऑपरेट करता है। यानी एयरलाइंस को हर दिन के हिसाब से जितनी उड़ान भरनी है उसके मुताबिक फ्यूल के लिए पेमेंट करना पड़ता है।ऐसे में तेल कंपनियों के बकाए का भुगतान नहीं कर पाने के चलते एयरलाइंस ने ये फैसला किया है। कैश की तंगी से जूझ रही एयरलाइन गोफर्स्ट दिवालिया हो सकती है। उसने अगले 2 दिन यानी 3 और 4 मई के लिए बुकिंग बंद कर दी है।एयरलाइन चीफ कौशिक खोना ने कहा इंजनों की सप्लाई नहीं होने के कारण एयरलाइन ने अपने बेड़े के 28 विमानों को ग्राउंडेड कर दिया जिससे फंड की किल्लत हो गई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।