जानिए विनेश फोगाट नें कैमरे के सामने रोते हुए क्या कहा-इस तरह का दिन देखने के लिए हमने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता।
(India) Wrestlers Protest:दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों से पहलवान डब्लूएफआइ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीडन को लेकर विरोध प्रर्दशन कर रहीें हैं,वहीं देर रात 3 मई बुधवार को जंतर-मंतर पर विनेश फोगाट दिल्ली पुलिस के नए विवाद को लेकर रो पडीं.प्रेस कॉनफ्रेंस को संबोधित करते हुए विनेश ने कहा कि हमने देश के लिए इसलिए यह मैडल नहीे जीता की हमें आज यह दिन देखने पडेंगे.मैं तो यही कहना चाहूंगी देश के किसी भी खिलाडी को देश के लिए गोल्ड मैडल नहीं जीतना चाहिए.

विनेश फोगाट ने कैमरे के सामने रोते हुए कहा-यहां जमीन पर पानी भरा हुआ हैं,जमीन पर सोने की जगह नहीें हैं,और सोने के लिए हमने चारपाई की मांग की,पर पुलिस ने हमें चारपाई नहीं लाने दी.

पुलिस ने हमें धक्का मारा.

विनेश फोगाट ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक नशे में धुत पुलिसकर्मी ने हमारे साथ बदतमीजी की,आज हम हमारे हक के लिए लड रहे हैं,लेकिन हमें सिला मिला यह की पुलिस हमें चेस्ट से धक्का मार रहीं हैं.

बृजभूषन घर में आराम से सो रहा हैं.

इतने कांड करने के बाद भी वह घर में मजे से सो रहा हैं,हमें ऐसे हालातों का सामना करना पड रहा हैं,हमारे पास चारपाई नहीं हैं,हमने चारपाई मांगी तो पुलिस ने हम से कहा-‘सो जाओ,मर जाओ.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।