‘द केरल स्टोरी’ को लेकर अनुराग ठाकुर ने  विपक्ष पर  साधा निशाना,जानिए क्या कहा।
(India) केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसका विरोध करने वाले विपक्षियों पर बोला हमला,उन्होंने आज 7 मई को हरियाणा में कहा कि केरल स्टोरी ये केवल फ़िल्म नहीं है,ये बेहद बड़े षड्यंत्र का पर्दाफ़ाश करती है.कुछ लोग ऐसे है जो बच्चियों को आतंकवाद के रास्ते ले जाना चाहते है.जिन लोगों का चेहरा इस स्टोरी में बेनक़ाब किया गया है.

साथ ही अनुराग ने कहा बार-बार राजनीतिक दल इसका विरोध कर रहे है,अगर वे इसके विरोध पर उतरे है तो पीएफ़आई,आतंकवाद और आईएसआईएस का समर्थन कर रहे है.वे महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम में बोले,शूरवीर महाराणा प्रताप अमर है.

‘द केरल स्टोरी’
फ़िल्म द केरल स्टोरी को बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दी गई है.यह फ़िल्म केरल से ग़ायब हुई महिलाओं की खोज पर बेस्ड है.इस फ़िल्म पर बैन लगाने की माँग की गई थी.कई विरोध होने और अटकलें आने के बावजूद भी फ़िल्म को रिलीज़ किया गया है.कई जगहों पर टैक्सफ़्री किया गया.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।