कर्नाटक सीएम के लिए सिद्धारमैया का नाम लगभग तय,कल लेंगे सीएम पद की शपथ।
(India) Karnatak New CM Decision: LIVE UPDATES

सूत्र-यह खबर सामने निकलकर आ रही हैं,कि कल बैंगलुरु में सिद्धारमैया सीएम पद की शपथ ले सकते है.सूत्रों के मुताबिक़,यह भी कहा जा रहा है,कि डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है.शायद वे इस फ़ैसले को ठुकरा भी सकते है,वहीं डीके ने खड़गे से मुलाक़ात के दौरान कहा,वह या तो मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर एमएलए ही बने रहना पसंद करेंगे.

कर्नाटक के नए सीएम पर फ़ैसले का इंतज़ार काफ़ी बढ़ता जा रहा है,कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली पहुँचे गये है.दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाक़ात की है.सूत्रों के मुताबिक़,शिवकुमार ने मुलाक़ात के दौरान अपनी दलीलें उनके समक्ष रखते हुए सीएम पद की मांग की है.

सोनिया गांधी ने डीके से की फ़ोन पर बात.
कर्नाटक के सीएम को लेकर सोनिया गांधी ने डीके शिवकुमार से बात की है.सूत्रों के अनुसार,सोनिया ने डीके को मनाने की कोशिश की,सोनिया गांधी ने डीके शिवकुमार से फ़ोन पर बात की है.और आपकी वफ़ादारी बेकार नहीं जाएगी.इसके साथ ही कर्नाटक के सीएम के लिए सिद्धारमैया के क़रीब-क़रीब तय ही हो चुका है-सूत्र

कांग्रेस कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा-
कर्नाटक सीएम को लेकर जो भी फ़ैसला लिया जाएगा उसकी ऑफिसियल डिक्लेरेशन खड़गे ही करेंगे.जब तक घोषणा नहीं होती तब तक मुख्यमंत्री के लिए चल रही खबरों एवम् अफ़वाहों पर ध्यान न दें.आधिकारिक घोषणा खरगे साहब द्वारा ही की जाएगी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।