कर्नाटक में नया सीएम किया गया फाइनल,जानिए 72 घंटों में क्या हुआ।
(India) Karnataka New CM:कर्नाटक में नया सीएम किया गया फाइनल,जानिए 72 घंटों में क्या हुआ।

शिवकुमार को किया गया राजी।

कांग्रेस ने कर्नाटक के नए सीएम के नाम की घोषणा कर दी हैं,क्योंकि फैसला लेना इतना आसान तो नहीं था.लेकिन बडी मशक्कत के बाद कांग्रेस के द्वारा पेच सुलजाया गया.कर्नाटक की शानदार जीत के बाद सीएम शपथ के लिए तैयारियों का आगाज हो गया हैं.कर्नाटक के सीएम के लिए सिध्दारमैया के नाम की मुहर लग चुकी हैं.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम के पद की कमान सौंपी गई हैं.यह चुनाव इतना आसान नहीं था,बैंगलुरु से दिल्ली तक 3 दिवसीय बैठको में मंथन की दौर चला.पेच को सुलझाने के लिए गांधी परिवार को भी उतरना पडा.

सोमवार दोपहर.
बताया गया कि डीके शिवकुमार ने स्वास्थय कारणों के चलते अपनी दिल्ली की यात्रा रद्द कर दी हैं,वहीं इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश से मुखातिव हुए.खरगे ने उनके भाई को दिल्ली बुलाने का संदेश दिया.इसी बीच वहीं सिध्दारमैया दिल्ली पहुंच गए.

मंगलवार दोपहर.
आपको बता दे कि,लगातार बैठकों में मंथन का दौर जारी रहा,कांग्रेस के पुर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खरगे से मुलाकात की.इस बैठक में केसी वेणुगोपाल मौजुद रहें.

मंगलवार शाम.
वहीं 16 मई मंगलवार की शाम को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से डीके शिवकुमार व सिध्दारमैया मिलने पहंुचे.कांग्रेस ने बताया कि यह शिष्टाचार वाली मुलाकात रही.सूत्रों के मुताबिक,खरगे ने दानों नेताओं की राय जानी.मंगलवार रात को ही कर्नाटक के अगले सीएम का नाम लगभग तय कर लिया गया था,लेकिन डीके के चलते घोषणा में अटकी हुई थी.पार्टी ने डिप्टी सीएम के पद के लिए ऑफर किया,वे इसके लिए राजी नहीं थे.

बुधवार रात.
वेणुगोपाल ने अलग-अलग डीके व सिध्दारमैया के घर जाकर मुलाकाम की,खरगे के फैसले से उन्हें अवगत कराया.उन्हें कहा गया था कि,डिप्टी सीएम का पद एक ही रहेगा,पर वे इस बात से राजी नहीं थें.वहीं सूत्रों के अनुसार,सोनिया गांधी ने डीके से फोन पर बात की थी.इसके बाद वे मान गए.

वेणुगोपाल व सुरजेवाला आधी रात को सिध्दारमैया व डीेके शिवकुमार को लेकर खरगे के घर पहुंच कर मुलाकात की,कर्नाटक के सीएम के नाम पर मुहर लगाई.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।