(India)
khap Panchayat supports indian Wrestlers: दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार पहलवानों का धरना जारी है,भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ नाबालिग सहित 7 महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए है.बृज भूषण शरण सिंह की गिरफ़्तारी की माँग को लेकर वें धरने पर बैठे हैं.इसी बीच रविवार 21 मई को हरियाणा के रोहतक में खाप पंचायत पहलवानों के समर्थन में एकजुट हुई है.वहीं खाप पंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा की महम चौबीसी एवं चबूतरा एक दम मज़बूत है.यहाँ से जो फ़ैसले होते हैं,वह न्याय के फ़ैसले होते है.टिकैत ने आगे कहा,यहाँ का महत्व है.यह न्याय की भूमि,जो बच्चे वहाँ बैठें है,उन्हें न्याय और सपोर्ट चाहिए.खाप पंचायत उनका सपोर्ट कर रहीं है.हम बच्चों के साथ है,गाँव से लोग जाते रहेंगे उनकी मदद के लिये.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।