कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने इस समारोह के बहिष्कार का एलान किया,विपक्षीयों का कहना हैं,कि नए संसद भवन का उद्घाटन द्रौपदी मुर्मू को करना चाहिए.ऐतिहासिक राजदंड संेगोल को नए संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के आसन के पास स्थापित किया जाएगा.नए संसद भवन के उपलक्ष पर 75 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करेगी सरकार.
कई सीएम समारोह में पहुंचे.
संसद भवन के उद्घाटन समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंच चुके हैं,युपी के सीएम योगी आदित्यनाथ,असम के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा,उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और कई समारोह स्थल पर पहुंच रहे हैं.
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह तैयारियों का जायजा लेने स्थल पहुंच चुके हैं.
कार्यक्रम का शिड्यूल
7ः30 बजे-पूजा व हवन
8ः30 बजे-संेगोल की स्थापना
9 बजे-प्रार्थना सभा का आयोजन
12ः7 बजे-राष्ट्रगान
12ः10 बजें-राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन का स्पीच
12ः17 बजे-शोर्ट फिल्मों की स्क्रीनिंग
12ः29 बजे-उपराष्ट्रपति का संबोधन पढ़ा जाएगा
12ः33 बजे-राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा जाएगा
12ः38 बजे-खरगे की स्पीच,बहिष्कार की वजह से आसार कम
12ः43 बजे-स्पीकर ओम बिरला का स्पीच
1ः05 बजे-पीएम सिक्का जारी करेंगें
1ः10 बजे-मोदी का संबोधन
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।