(NewDelhi, NewDelhi)
जी हां , सरकार ने जून माह से आम ज़िन्दगी से जुडी कई चीज़ो में बड़ा बदलाव किया है , जो एक तोर पर राहत प्रदान करता है , तो एक और आम आदमी की जेब को बांधे हुए है | सरकार ने इस महीने 5 बड़े बदलाव किये है जिसमे , कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती ,ATF के दामों में कटौती, rbi द्वारा 100 days 100 pays अभियान , लोगो के लिए नए राष्ट्रपति भवन को खुला रखने की व्यवस्था आम आदमी के लिए एक और सौगात साबित होती है ,तो वही दूसरी और इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों की बढ़ती कीमते उनके पर्चासिंग पावर को कम कर रही है | अगर बात करे कमर्शियल गैस सिलेंडर की तो सरकार ने करीबन 83.50 रुपए तक की कटौती की है तो वही घरेलु गैस सिलंडर के दामों में कोई ख़ास बदलाव नहीं किया गया है | जहा एक और RBI 100 days 100 pays अभियान के तहत बैंको में लावारिस पड़े पैसो को उनके मालिक तक पहुंचाने का काम कर तरही है तो वही दूसरी और देश की दिग्गज इलेक्ट्रिक व्हीकलस की कंपनी अपने दामों में टू व्हीलर पर फेम-2 की सब्सिडी की सीमा को 40 % तक घटाने के चलते इलेक्ट्रिक व्हीकलस के कीमतों को बढ़ाने पर मज़बूर है | इसी बीच बात करे नए राष्ट्रपति भवन कि लोकप्रियता की तो सरकार ने आम लोगो के लिए 6 दिनों तक मंगलवार से रविवार सुबह साढ़े 9 बजे से शाम साढ़े 4 बजे के बीच भवन देखने और घूमने की सुविधा दी है |
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।