बालेश्वर ट्रेन दुर्घटना में हमने कई लोगों को खोया कोच्चि में अमित शाह ने परिवारों के प्रति जताई संवेदना
(India) बालेश्वर में तीन ट्रेन दुर्घटनाओं में अबतक 275 लोगों की मौत हो गई जबकि 1100 से ज्यादा घायल हो गए। रेल मंत्रालय के मुताबिक मरम्मत का काम युद्धस्तर पर चल रहा है और अधिकारी दुर्घटनास्थल पर बहाली प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को ओडिशा के बालेश्वर जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख जताते हुए कहा कि ट्रेन दुर्घटना में हमने कई लोगों को खोया है। उस दुर्घटना में जिन लोगों की जान गई है और जो लोग घायल हुए हैं उन सभी के परिवारों के प्रति मैं अपने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करता हूं।

रेल मंत्रालय के मुताबिक, मरम्मत का काम युद्धस्तर पर चल रहा है और अधिकारी दुर्घटनास्थल पर बहाली प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।