(NewDelhi, NewDelhi)
एनुअल डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस-WWDC23 में एप्पल ने अपना 15 इंच का दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप मैकबुक एयर को लांच किया है जो की 11. 5 mm का ही है |भारत में फिलहाल इसकी कीमत 1.34 लाख रुपए राखी गयी है | यह चार कलर मिडनाइट, स्टारलाइट, सिल्वर और स्पेस ग्रे में अवेलेबल है। नए मैकबुक के फीचर्स भी 13-इंच मैकबुक एयर M2 के तरह ही हैं। इसमें 18 घंटे बैकअप वाली बेट्टेरी भी है।टेक कंपनी एप्पल ने हाल फिलहाल स्टूडेंट के लिए खास ऑफर भी निकाला है जिसमे कंपनी स्टूडेंट्स को 10हज़ार का डिस्काउंट दे रही है | वही इसके अलावा कंपनी ने 3 और प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। इसमें मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट विजन प्रो, डेक्सटॉप मैक प्रो और स्टूडियो शामिल हैं। इसके अलावा एपल ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17 के फीचर्स भी अनवील किए हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।