खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले रेसलर बजरंग, रेसलिंग फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग
(India) अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा था कि सरकार पहलवानों से बातचीत के लिए तैयार है। हमने उन्हें दोबारा बुलाया है। इससे पहले 24 जनवरी को खेल मंत्री और पहलवानों के बीच बातचीत हुई थी और पहलवानों ने आंदोलन खत्म कर दिया था। हाल ही में 4 जून को रेसलर्स ने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। इसके बाद बजरंग, साक्षी मलिका और विनेश फोगाट ने रेलवे में अपनी ड्यूटी जॉइन कर ली थी। इससे खाप और किसान नेता नाराज थे। आंदोलन से पीछे हटने की खबरों के बीच खाप प्रधानों ने ऐलान किया है कि वे अभी भी उनके साथ हैं। पीछे नहीं हटे हैं। मंगलवार को भी विभिन्न खाप पंचायतों के प्रधानों ने दैनिक भास्कर से कहा कि निश्चित तौर पर एक बार लगा था कि कहीं संघर्ष बिना ठोस परिणाम के समाप्त न हो जाए, लेकिन पहलवानों से बातचीत के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।