2000 के नोटों पर RBI के फैसले को चुनौती देने वाली जनहित याचिका हुई खारिज
(DELHI, DELHI) RBI ने 19 मई को 2000 का नोट सर्कुलेशन से वापस लेने का ऐलान किया था। जिसे लेकर एडवोकेट रजनीश भास्कर गुप्ता द्वारा जनहित याचिका कोर्ट में दायर की गयी थी , लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है | वही आप को बता दे की याचिका में कहा था कि RBI के पास ऐसा निर्णय लेने के लिए RBI अधिनियम के तहत कोई इंडिपेंडेंट पावर नहीं है। वहीं RBI की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट पराग त्रिपाठी ने कहा था कि RBI का हालिया फैसला नोटबंदी नहीं है और यह केवल करेंसी मैनेजमेंट की एक एक्सरसाइज है , जिसे दिल्ली हाई कोर्ट एक तोर पर सही मानती है |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।