टाटा मोटर्स ने अपनी कारों के दाम किये महंगे , 17 जुलाई से सभी शोरूम में होंगे लागू
(DELHI, DELHI) टाटा मोटर्स अपने पैसेंजर व्हीकल्स अलग-अलग मॉडल्स और वैरिएंट्स की कीमतों में एवरेज 0.6% की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। यह बड़ी हुई कीमते 17 जुलाई से कंपनी की सभी ICE इंजन वाली कारों और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर लागू होंगी। वही ,कंपनी ने प्राइस में बढ़ोतरी के लिए पिछली इनपुट कॉस्ट के अवशिष्ट प्रभाव को जिम्मेदार बताया है।कंपनी ने बताया है कि ओवरऑल इनपुट कॉस्ट यानी कार की मेकिंग कॉस्ट बढ़ने की वजह से कंपनी ने अपने पैसेंजर व्हीकल्स के दाम बढ़ाने का यह फैसला किया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।