(India)
झांसी के सीपरी बाजार में सोमवार शाम दो इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग 10 घंटे बाद देर रात बुझा दी गई; लेकिन इस भीषण अग्निकांड में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की असिस्टेंट मैनेजर रजनी राजपूत समेत 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग पर काबू पाने के बाद रात 2.30 बजे सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हादसे में 7 लोगों को रेस्क्यू किया गया। उनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। आग इतनी भीषण थी कि शवों को पहचान पाना तक मुश्किल हो गया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।