प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीकानेर दौरा आठ जुलाई को
(India) बीकानेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी कार्यक्रम के अलावा नोरंगदेसर में BJP ने जनसभा का आयोजन किया है.इसमें दो लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है. राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने बाकी हैं. चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी उसके वरिष्ठ नेताओं के दौरों की शुरुआत हो चुकी है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन राजस्थान के तहत पिछले 70 दिनों में तीसरा दौरा आठ जुलाई को बीकानेर का होने जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. वहीं बीजेपी भी अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गई है. पीएम मोदी के सरकारी कार्यक्रम के अलावा बीजेपी के यहां एक सभा आयोजित की गई है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।