अब दिल्ली ,मुंबई और  कोलकाता सहित 5 शहरों में लांच होगी ondc
(NewDelhi, NewDelhi) अमेजन, फ्लिपकार्ट, जोमैटो जैसे अलग-अलग ऐप को टक्कर देने के लिए ondc ने अपने बीटा फेज को लांच कर दिया है नए शहर जुड़ने के बाद अब ONDC नेटवर्क भारत के सात शहरों में बायर्स और सेलर्स के लिए उपलब्ध है। डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क (ONDC) ने 5 शहर मुंबई, दिल्ली-NCR, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता में ओपन हुआ है | ONDC ने सेलर्स और बायर्स के एक क्लोज्ड ग्रुप के साथ लाइव ट्रांजैक्शन की टेस्टिंग करने के लिए अप्रैल 2022 में पांच शहरों में अपना अल्फा रोल-आउट किया था। अब बीटा लाइव होने का मुख्य कारण यूजर्स को ओपन नेटर्व का एक्सपीरियंस कराना, रियल टाइम फीडबैक लेना और पूरे भारत में रोल-आउट से पहले बड़े पैमाने पर नेटवर्क का टेस्ट करना है।आपको बता दे की ONDC कोई ऐप नहीं है। UPI की तरह ये एक सरकारी प्लेटफॉर्म है। फिल्पकार्ट, अमेजन से लेकर लोकल स्टोर्स तक अपने आप को ONDC पर लाइव ला सकते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।