दिल्ली में 41 साल का रिकॉर्ड टूटा, 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे ज्यादा 153 मिमी हुई बारिश
(India) इससे पहले 25 जुलाई 1982 में 169.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। 2003 में 24 घंटे में 133.4 मिमी बारिश हुई थी। वहीं 2013 में दिल्ली में 123.4 मिमी बारिश हुई थी।बारिश के चलते जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के दो जवान पोशाना नदी पार करते हुए डूब गए। वहीं हिमाचल में 5, जम्मू में 2 और यूपी में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के लाहौल और स्पीति में बाढ़ और एवलांच की चेतावनी दी है। कश्मीर में खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा तीन दिन से रुकी थी। रविवार को पहलगाम रूट पर यह दोबारा शुरू हो गई। तेज बारिश के चलते 6 हजार अमरनाथ यात्री रामबन में फंस गए थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।