दिल्ली में यमुना के उफान के बीच सियासी जंग उफान पर
,AAP नेता  ने एलजी वीके सक्सेना पर निशाना साधा।
(India) Delhi News:देश की राजधानी दिल्ली में मूसलाधार बारिश के चलते मचा दिल्ली में हाहाकर,दिल्ली के कई हिस्सें जलमग्न हुए,रौद्र रूप वाली यमुना के जलस्तर में थोडी कमी देखी गई हैं,लेकिन उफान लगातार बरकरार हैं.निचले हिस्सों में रहने वाले सैकडों परिवारों ने अपने बच्चों के साथ घरों से निकल पडें हैं,और साथ ही खुले आसमान में रात बिताने का मजबूर हैं.इसी बीच दिल्ली में बारिश से हालात बिगडने के साथ सियासी तकरार लगातार तेज हो रहीं हैं. AAP नेता नरेश बलियान ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना की अग्रेजों से तुलना कर पलटवार किया हैं.

नरेश बलियान ने ट्वीट कर लिखा-'आज से 100 साल पहले जब देश गुलाम था तो तब भी यही होता था. वायसराय अंग्रेज ऐसे ही पैर पर पैर चढ़ा कर बैठे होते थे और इंडियंस सामने काम रहे होते थे और कुछ इंडियंस पीछे छाता लेकर कड़ी धूप में खड़े रहते थे. कुछ बदला नही है, बस उस समय गोरे अंग्रेजों का कब्जा था अब काले अंग्रेजों का है.'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।