विपक्ष ने गठबंधन का नाम INDIA रखा, असम के मुख्यमंत्री ने ट्विटर बायो का नाम INDIA से बदलकर BHARAT किया ।
(India) कर्नाटक के राजधानी बेंगलुरु में हुए विपक्षी दलों की दो दिवसीय बैठक के बाद, विपक्ष ने इस गठबंधन का नाम INDIA रखा, इसको देखते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पुराने ट्विटर बायो का नाम 'Chief Minister of Assam, India' से हटाकर 'Chief Minister of Assam, BHARAT' कर लिया, और ट्विट करके कहा अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा था, हमारे वीरों और पूर्वजो ने भारत के लिए लड़ाई लड़ी और हम भारत के लिए काम करना जरी रखेंगे । ऐसा देखा जा रहा है की विपक्ष द्वारा गठबंधन का नाम INDIA रखे जाने के बाद देश में INDIA बनाम BHARAT की जंग तेज हो गयी है ।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।