बारिश का कहर: उत्तरकाशी और करगिल में फटा बादल, यमुनोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड- कई गाड़ियां दबी ।
(India) बारिश लगातार अपना कहर बरसाए जा रही है, पहाड़ों में तेज बारिश का दौर जारी है. इसमें कई लोगों ने अपनी जान गवां दी है. 21 जुलाई की रात उत्तरकाशी और करगिल में बादल फटने से हताहत मच गया. यमुनोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड हो गया और इसमें कई गाड़ियां दब गईं. इसके अलावा स्कूलों में भी मलबा जमा हो गया है लेकिन यहाँ से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. सहयता के लिए घटना स्थल पर SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें तैनात की गई हैं. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटों में देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी दी है. राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली और हिमाचल में भी भारी बारिश का अनुमान है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।