मणिपुर के बाद बंगाल में 2 महिलाओं को किया गया निर्वस्त्र, तमाशा देखती रही पुलिस ।
(India) मणिपुर हिंसा के शांत होने से पहले ही एक और ऐसी ही घटना सामने आई है. यह घटना पश्चिम बंगाल के मालदा की है. यहाँ भीड़ ने दो महिलाओं की पिटाई की और फिर दोनों महिलाओं को अर्धनग्न कर दिया. इस शर्मनाक घटना की विडियो को BJP के IT सेल हेड अमित मालवीय ने 22 जुलाई (शनिवार) को शेयर किया. बताया जा रहा है की ये घटना भी 19 जुलाई की है और यह मालदा के बामनगोला पुलिस स्टेशन के पाकुआ हाट इलाके में घटित हुई है. अमित मालवीय ने आक्रोशित होते हुए कहा कि जब इन दोनों महिलाओं की चप्पलों से पिटाई की जा रही थी और इनके कपड़े उतारे जा रहे थे तो पुलिस वहां खड़े होकर तमाशा देख रही थी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।