(India)
भारतीय रेलवे के आन्तरिक भाग इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिजम कॉर्पोरेशन यानी IRCTC के वेबसाइट और ऐप सुबह 9 बजे डाउन हो गए हैं, सुबह से ही लोगों को टिकट बुकिंग करने में परेशानी आ रही है,उसके बाद IRCTC ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी, IRCTC ने ट्वीट करके कहा तकनीकी कारणों से टिकटिंग सर्विस उपलब्ध नहीं है। हमारी तकनीकी टीम समस्या का समाधान कर रही है। जैसे ही तकनीकी समस्या ठीक हो जाएगी हम सूचित करेंगे। वहीं हाल वेबसाइट खोलने पर भी हुआ इसमें लिखा है- 'मेंटेनेंस एक्टिविटी के कारण ई-टिकटिंग सर्विस उपलब्ध नहीं है। बाद में कोशिश करें। कैंसिलेशन/फाइल टीडीआर के लिए, कृपया कस्टमर सर्विस नंबर पर कॉल करें। 14646, 0755-6610661 और 0755-4090600 या
[email protected] पर मेल करें। IRCTC ने ये भी बताया कि फिलहाल के लिए टिकट अन्य B2C प्लेयर्स जैसे अमेजन, मेक माय ट्रिप आदि के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।