मणिपुर हिंसा को लेकर संसद में लगातार हंगामा जारी,विपक्षी सांसद आज मसले पर विरोध ज़ाया करने के लिए काले कपड़े पहनकर सदन में आयेंगे
(India) Manipur Violence: ढाई महीने से लगातार मणिपुर हिंसा को लेकर संसद में हंगामे का दौर जारी हैं,इसी दौरान 26 जुलाई बुधवार को विपक्षी दलों ने सरकार के ख़िलाफ़ संसद में अविश्वास प्रस्ताव समक्ष रखा है.प्रस्ताव को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकृत किया है.

लोकसभा और राज्यसभा में हिंसा को लेकर हंगामा देखा जा रहा है,इस मसले पर कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल दोनों संसद में विरोध करने लगे.हंगामे के चलने से कार्यवाही कई बार बाधित हुई है.

विपक्षी सांसदों ने एलान किया है की,वे आज गुरुवार को संसद में इस मुद्दे पर विरोध जताने के लिये काले कपड़े पहन कर आयेंगे.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार को संसद में हंगामे के दौरान विपक्षियों पर बोला हमला कहा-मणिपुर पर चर्चा की मांग करने वाले पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान पर चर्चा क्यों नहीं चाहते हैं. 

कांग्रेस के संसद गौरव गोगाई ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।