(India)
साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग द्वारा गुरुवार 27 जुलाई को भारत में गैलेक्सी Z फोल्ड 5 और गैलेक्सी Z फ्लिप 5 स्मार्टफोन लॉन्च की गई. कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर यह दोनों फ़ोन बिक्री के लिए उपलब्ध है. गैलेक्सी Z फ्लिप 5 की शुरुआती कीमत 99,999 रुपए और गैलेक्सी Z फोल्ड 5 की कीमत 1,54,999 रुपए है. अनफोल्ड होने पर सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 5 स्मार्टफोन की साइज़ 129.9x154.9 x 6.1mm है और फोल्ड होने पर 67.1 x 154.9 x 13.4mm है. कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन दुनिया का सबसे पतला और हल्का फोल्डेबल फोन है. इसका वजन 253 ग्राम का है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।