राज्य सरकार की परमिशन के बिना ही I.N.D.I.A के 21 सांसद मणिपुर रवाना
(MANIPUR, MANIPUR) Manipur: 29 जुलाई शनिवार सुबह विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवपलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) के 21 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल मणिपुर के इंफाल के लिए रवाना हुए. वे वहां 30 जुलाई तक रहेंगे. वहां पहुँचने के बाद प्रतिनिधिमंडल सबसे पहले वहां की जमीनी स्तिथि का आकलन करेंगे. साथ ही राज्य में 3 महीनों से जारी हिंसा और समस्याओं के समाधान मुद्दे को लेकर सरकार और संसद को अपनी राय भी देंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक वे सांसद राज्य सरकार की परमिशन के बिना ही इंफाल के लिए रवाना हुए है. राज्य सरकार ने इन 21 सांसदों को इंफाल दौरे की परमिशन नहीं दी है. ऐसे में इन 21 सांसदों को एयरपोर्ट पर ही रोकने के कयास लगाए जा रहे हैं.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।