(India)
हार्ले-डेविडसन की पहली मेड-इन-इंडिया बाइक 'हार्ले-डेविडसन X440' है. भारत में यह बाइक 3 जुलाई को लॉन्च हुआ था और 4 जुलाई से इसकी बुकिंग शुरू हुई थी. 'हार्ले-डेविडसन X440' बाइक को हीरो मोटोकॉर्प ने पार्टनरशिप के साथ डेवलप किया है. लॉन्चिंग के लगभग 1 महीने बाद अब 3 अगस्त से इस बाइक की बुकिंग बंद हो रही है. हीरो मोटोकॉर्प के अनुसार बाइक की बुकिंग को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. 1 सितंबर से पूरे देश में बाइक की बुकिंग करने वाले कस्टमर्स को बाइक की टेस्ट राइड मिलेगी और अक्टूबर महीने से इसकी डिलीवरी शुरू की जाएगी.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।