I.N.D.I.A के 21 सांसदों ने गवर्नर अनुसुइया उइके से  की मुलाकात,कहा-PM इस हिंसा मामले पर गंभीर नहीं
(MANIPUR, MANIPUR) विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के 21 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल मणिपुर के दो दिन के दौरे पर है.29 जुलाई शनिवार सुबह विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवपलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) के 21 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल मणिपुर के इंफाल के लिए रवाना हुए थे और आज 30 जुलाई को उनके दौरे का दूसरा दिन है.दौरे के दूसरे दिन उन सांसदों ने मणिपुर राज्य की गवर्नर अनुसुइया उइके से मुलाकात की और अपने हस्ताक्षर वाली एक चिट्‌ठी लिखते हुए मणिपुर राज्य में हो रही हिंसा के समाधान की मांग की.उन सांसदों ने चिट्‌ठी में लिखते हुए कहा कि-राज्यपाल सरकार से कहें कि राज्य में हो रही हिंसा को लेकर जरूरी कदम उठाए. प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है इसीलिए वे चुप्पी साधे हुए है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।