दो गुटों में टकराव के बाद हिंसा के आग में जल उठा हरियाणा,धारा 144 लगायी गयी,बोर्ड की परीक्षाएं की गयी रद्द
(India) हरियाणा के नूंह जिले में विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा के दौरान दो गुटों में टकराव हुआ, जिससे हिंसा और तनाव कि स्थिति बनी हुई है। नूंह जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। साथ ही हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोहाना, रेवाड़ी समेत 5 जिलों में धारा 144 लागू किया गया है, सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक वजह है विवाद और पत्थरबाजी के बाद उपजा तनाव, हिंदू संगठनों द्वारा निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा के दौरान दो गुटों में टकराव हुआ टकराव के बाद पत्थरबाजी की खबरें आईं और देखते ही देखते कई गाड़ियां आग के हवाले कर दी गईं। इस हिंसा में दो होमगार्डस और एक नागरिक की मौत हो गई और 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए बताये जा रहे है,इंटरनेट बंद कर दिया गया है। फरीदाबाद और पलवल में 1 अगस्त से सभी शिक्षण संस्थान और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। साथ ही बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा को नूंह में रद्द कर दिया गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।