(India)
सोमवार को हरियाणा के मेवात के नूंह में बृजमंडल यात्रा के दौरान हिंसां भड़क उठी. इस हिंसा की आग अब गुरुग्राम तक भी पहुंच गई. बीते दिन 31 जुलाई सोमवार की देर रात लगभग 12:15 पर गुरुग्राम सेक्टर 56- 57 इलाके में भीड़ ने अंडर कंस्ट्रक्शन धार्मिक स्थल में तोड़-फोड़ कर आग लगा दी. जानकारी के मुताबिक इस हिंसा में धार्मिक स्थल में मौजूद एक व्यक्ति घायल हो गया और एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, मरने वाला व्यक्ति बिहार का है और उनका नाम मोहम्मद साद था. बताया जा रहा है कि रात में लगभग 100-120 लोगों की भीड़ धार्मिक नारे लगाते हुए गुरुग्राम सेक्टर-57 में बूम प्लाजा की तरफ आये और उनलोगों नें सबसे पहले वहां मौजूद पुलिस पार्टी पर पथराव किया और इसके बाद धार्मिक स्थल में आग लगा दी. हमले के बाद धार्मिक स्थलों के आस-पास की सुरक्षा को मजबूत कर दिया गया है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।