(India)
इंडियन मार्केट में लो बजट सेग्मेंट में टेक कंपनी मोटोरोला ने Moto G14 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. यह मोटोरोला कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है. इस सस्ते स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है,साथ ही इसमें 20W टर्बो पावर चार्जिंग सपोर्ट है. कंपनी के अनुसार एक बार फुल चार्ज करने पर 34 घंटे का टॉक टाइम पावर बैकअप मिलेगा और साथ ही 94 घंटे तक म्यूजिक सुन सकते है और 16 घंटे विडियो भी देख सकेंगे. Moto G14 स्मार्टफोन 9,999 रुपए की कीमत पर सिंगल वैरिएंट में उपलब्ध है और इसमें 4GB रैम + 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से आप इसकी प्री-बुकिंग करा सकते है. लॉन्चिंग ऑफर में भारी छूट के साथ मात्र 9,249 रुपए में फ़ोन ऑर्डर कर सकते हैं. Moto G14 स्मार्टफोन की सेल 8 अगस्त से शुरू होगी. फ़ोन के रियर पैनल पर LED फ्लैश से लैस डुअल रियर कैमरा सेटअप है,जिसमे 50 MP प्राइमरी सेंसर और एक मैक्रो लेंस है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।