(India)
भारत सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि सिर्फ़ वैध लाइसेंस के तहत ही लैपटॉप, टैबलेट और पर्सनल कंप्यूटर के इंपोर्ट की अनुमति दी जाएगी. यह फैसला केंद्र सरकार ने लिया है, इसका मकसद फॉरेन ट्रेड पॉलिसी में बड़ा बदलाव करना है. केंद्र सरकार के इस फैसले से उम्मीबद जताई जा रही है कि इससे मेक इन इंडिया प्रोग्राम और लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा. मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने नोटिफिकेशन में कहा, 'HSN 8741 के तहत आने वाले लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर और अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर और सर्वर का इंपोर्ट बंद रहेगा और वैध लाइसेंस के तहत ही रिस्ट्रिक्टेड इंपोर्ट्स संभव हो पाएगा.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।