(India)
मणिपुर हिंसा के बाद से बंद हुआ इन्टरनेट अभी हाल ही में करीब 83 दिनों बाद कुछ इलाकों में ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू कई है। वहीं आपको बता दे मोबाइल डेटा बंद हुए 93 दिन गुजर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक मणिपुर के लोग सिर्फ फोन कर सकते हैं या फिर टेक्सट मैसेज यानी SMS भेज सकते हैं। अगर फोटो-वीडियो भेजना है तो इंफाल के DIPR (Directorate of Information and Public Relations)के ऑफिस पहुंचकर भेजना होगा। क्योंकि मणिपुर में हुई हिंसा जैसे-गोलियां चल रही हों, गैंगरेप हों, मर्डर हो या फिर औरतें निर्वस्त्र घुमाई जाने का विडियो पूरी दुनिया ने देखा वहीं अभी भी कुछ इलाकों में हिंसा की घटनाएं हो रही है। आपको बता दे की पूरा मणिपुर 3 महीने से इसी अंधेरे में डूबा है। 4 मई को तीन महिलाओं को निर्वस्त्र कर एक भीड़ परेड कराया गया, लेकिन बाकी देश-दुनिया को ये बात 19 जुलाई को पता चला हिंसा शुरू हुई, वहीं 3 अगस्त को एक बार फिर बिष्णुपुर के पास हिंसा भड़की है ।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।