(India)
प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने बुधवार 2 अगस्त को मुंबई में एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. ND स्टूडियो मुंबई से लगभग 80km दूर कर्ज़त इलाके में बना हुआ है. आज 4 अगस्त शुक्रवार शाम 4 बजे नितिन देसाई का अंतिम संस्कार किया जा जाएगा. जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी डायरेक्टर नितिन देसाई को श्रद्धांजलि देने जेजे हॉस्पिटल पहुंचे और अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. नितिन देसाई की बॉडी को हॉस्पिटल से ND स्टूडियो लाया गया. अंतिम दर्शन के लिए उनकी बॉडी को ND स्टूडियो में रखा गया है और यहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक देसाई के फोन से एक ऑडियो क्लिप मिली है,जिसमें एक लोन कंपनी और मानसिक प्रताड़ना का जिक्र है. मामले को समझने के लिए पुलिस इस कंपनी के CEO और अफसरों से पूछताछ करेगी. नितिन देसाई की आत्महत्या पर डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि देसाई आत्महत्या मामले में मिली क्लिप्स की जांच की जाएगी. हालांकि पुलिस को जो ऑडियो क्लिप मिली है, उसमें नितिन की आवाज में कहा गया है - मेरा अंतिम संस्कार स्टूडियो में ही करना.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।