(HARYANA, HARYANA)
हरियाणा के नूंह में भड़की हिंसा को लेकर हरियाणा सरकार ने गुरुवार देर रात नूंह जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) वरुण सिंघला का ट्रांसफर कर दिया. जानकरी के मुताबिक बताया जा रहा है कि SP वरुण सिंघला नूंह हिंसा के दिन छुट्टी पर थे,इसलिए उनका ट्रान्सफर किया गया. SP वरुण सिंघला को अब भिवानी जिले का चार्ज सौपा गया और इनकी जगह SP नरेंद्र बिजारणिया को नूंह का जिम्मा दिया गया है. बता दे कि नरेंद्र बिजारणिया पहले भिवानी के SP थे और साथ में ADG (लॉ एंड ऑर्डर) के OSD की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे. आज शुक्रवार को प्रशासन ने तावडू इलाके में 200 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया और कहा कि यहाँ बांग्लादेशी रोहिंग्या अवैध तरीके से रह रहे थे और वे भी नूंह हिंसा में शामिल थे, कईयों के नाम FIR में दर्ज है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।