रजनीकांत और तमन्ना के बीच 39 साल का ऐज गैप, तमन्ना से फिल्म के स्टार और उनके बीच के ऐज गैप पर किया सवाल
(India) जल्द ही तमन्ना भाटिया फिल्म जेलर में रजनीकांत के साथ दिखाई देंगी। हाल ही में तमन्ना से फिल्म में उनके को-स्टार और उनके बीच के ऐज गैप पर सवाल किया गया। दरअसल, फिल्म में 33 साल की तमन्ना ने 72 साल के रजनीकांत के साथ काम किया है। दोनों के बीच 39 साल का ऐज गैप है। इस ऐज गैप पर तमन्ना का कहना है कि वो 60 साल की उम्र में भी डांस नंबर करने को तैयार रहेंगी। ठीक उसी तरह जैसे टॉम क्रूज 60 साल की उम्र में भी अपने स्टंट्स खुद करते हैं। ये बातचीत जेलर के गाने तू आ दिलबरा के लॉन्च इवेंट के दौरान हुई। तमन्ना ने ऐज गैप पर कहा- आप ऐज गैप जैसी चीज पर ध्यान भी क्यों दे रहे हैं ? आपको सिर्फ उन कैरेक्टर्स पर ध्यान देना चाहिए जो स्क्रीन पर दिख रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।