आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 3 जवान शहीद, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुई थी गोलीबारी
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) बीते दिन शुक्रवार की शाम को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में सेना के 3 जवान घायल हो गए,इलाज के लिए उन्हें श्रीनगर के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, लेकिन डॉक्टर उन जवान की जान नहीं बचा पाए. देर रात इलाज के दौरान ही तीनों जवान की मौत हो गई. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को कुलगाम के हल्लन मंजगाम जंगल में 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. खबर मिलते ही सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया और इसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें 3 जवान घायल हो गए. हालांकि आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।