दिल्ली AIIMS में भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची, मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला
(DELHI, India) दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (Delhi AIIMS) में आग लगते ही अफरातफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक आग एम्स के एंडोस्कोपी विभाग में लगी. आम लगने की सूचना फैलते ही मरीज और उनके तीमारदार इधर-उधर भागने लगे. अस्पताल प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी मरीजों को तत्काल सुरक्षित आग वाले वार्ड से बाहर निकाल लिया. अभी तक किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है. फायरकर्मी आग बुझाने में लगे हैं.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।