मणिपुर हिंसा को लेकर लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ आज अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा: 10 अगस्त तक चलेगी ,दूसरी बार है यह अविश्वास प्रस्ताव
(India) आज 8 अगस्त मंगलवार को संसद के मानसून सत्र का 14वां दिन है. हिंसा को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था और आज इस अविश्वास प्रस्ताव पर दोपहर 12 बजे से लोकसभा में चर्चा होगी. बता दे की मोदी सरकार के खिलाफ यह दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव है. लोकसभा में लगातार 3 दिन तक यानि 10 अगस्त तक इस अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी. अंदेशा लगाया जा रहा है कि चर्चा के आखिरी दिन 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जवाब दे सकते हैं. और मणिपुर हिंसा समेत अन्य मुद्दे पर भी अपनी बात रख सकते हैं.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।