(India)
राजस्थान के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित ब्यूटी कांटेस्ट मिस राजस्थान का सफ़र अब समाप्त हो गया, जयपुर की वैष्णवी शर्मा ने मिस राजस्थान 2023 का खिताब अपने नाम किया, इस साल 6 रनरअप को भी मिस राजस्थान का टाइटल दिया गया। वहीं इन गर्ल्स का मिस राजस्थान तक पहुंचने का सफर काफी मुश्किल भरा था। किसी को पैसों की कमी की वजह से अपनी पढ़ाई तक छोड़नी पड़ी तो किसी के परिवार ने साथ नहीं दिया। एक ब्यूटी क्वीन ने तो अपना 24 किलो तक का वजन भी घटाया। इस साल मिस राजस्थान के लिए 5 हजार से अधिक लड़कियों ने ऑडिशन दिए थे। उनमें से पहले टॉप 28 को चुना गया था फिर इनमें से 7 गर्ल्स को क्राउन पहनकर इस सफर को पूरा किया गया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।